फरहान का शतक, जमां का अर्धशतक, पाकिस्तान ने बनाए आठ विकेट पर 212 रन

Ads

फरहान का शतक, जमां का अर्धशतक, पाकिस्तान ने बनाए आठ विकेट पर 212 रन

  •  
  • Publish Date - February 28, 2026 / 08:52 PM IST,
    Updated On - February 28, 2026 / 08:52 PM IST

पाल्लेकल, 28 फरवरी (भाषा) पाकिस्तान ने सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (100) के शतक और फखर जमां के (84 रन) के अर्धशतक से शनिवार को यहां टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के मैच में श्रीलंका के खिलाफ आठ विकेट पर 212 रन बनाए।

इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 176 रन की भागीदारी निभाई।

श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका ने 33 रन देकर तीन विकेट जबकि दासुन शनाका ने दो विकेट लिए। दुष्मंता चामीरा को एक विकेट मिला।

भाषा नमिता

नमिता