फरहान का अर्धशतक, पाकिस्तान ने बनाए नौ विकेट पर 190 रन
फरहान का अर्धशतक, पाकिस्तान ने बनाए नौ विकेट पर 190 रन
कोलंबो, 10 फरवरी (भाषा) पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान (73 रन) के अर्धशतक से मंगलवार को यहां अमेरिका के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप ए मैच में नौ विकेट पर 190 रन बनाए।
फरहान के अलावा बाबर आजम ने 46 रन, शदाब खान ने 30 रन और सईम अयूब ने 19 रन का योगदान दिया।
पाकिस्तान ने अंतिम दो ओवर में पांच विकेट गंवा दिए।
अमेरिका के लिए शैडली वान शाल्कविक ने चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट झटके।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


