लाहौर, 16 मई (भाषा) पाकिस्तान ने फातिमा सना की अगुवाई में इंग्लैंड एवं वेल्स में अगले महीने होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इस टीम में पांच ऐसी खिलाड़ी हैं जो पहली बार इस वैश्विक टूर्नामेंट में उतरेंगी।
चयनकर्ताओं ने शनिवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। यह टीम विश्व कप से पहले आयरलैंड में होने वाली त्रिकोणीय टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भी हिस्सा लेगी, जिसमें वेस्टइंडीज तीसरी टीम होगी।
एमान फातिमा, नतालिया परवेज, रमीं शमीम, साइरा जबीन और तस्मिया रुबाब पहली बार महिला टी20 विश्व कप खेलने जा रही खिलाड़ियों में शामिल हैं।
पाकिस्तान अपना विश्व कप अभियान 14 जून को बर्मिंघम में भारत के खिलाफ मुकाबले से शुरू करेगा।
पाकिस्तान महिला टीम:
फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नशरा संधू, नतालिया परवेज, रमीं शमीम, सादिया इकबाल, साइरा जबीन, तस्मिया रुबाब और तुबा हसन।
भाषा आनन्द नमिता
नमिता