कोलकाता, 27 अप्रैल (भाषा) गत चैंपियन ईस्ट बंगाल एफसी ने सोमवार को यहां इंडियन वुमेंस लीग मैच में श्रीभूमि एफसी के खिलाफ 3-1 से जीत के साथ अंक तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
फजिला इक्वापुट की हैट्रिक (37वें, 46वें और 60वें मिनट) ने ईस्ट बंगाल के लिए तीन अंक सुनिश्चित किए। टीम के अब सात मैच में 21 अंक हो गए हैं।
इस युगांडा की स्ट्राइकर ने आईडब्ल्यूएल में अपने गोलों की संख्या 54 तक पहुंचा दी और 51 गोल करने वाली एन बाला देवी को पीछे छोड़ते हुए सबित्रा भंडारी (60 गोल) के बाद इस टूर्नामेंट की दूसरी सबसे अधिक गोल करने वाली खिलाड़ी बन गईं।
श्रीभूमि की तरफ से एकमात्र गोल रिम्पा हलदर ने 80वें मिनट में किया।
भाषा सुधीर
सुधीर