Ghaziabad Loni Zakir Murder Case Revealed || Image- Sachin Gupta News
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला और उसकी बहन पर लिव-इन पार्टनर की हत्या कर उसे आत्महत्या दिखाने के गंभीर आरोप लगे है। (Loni Zakir Murder Case Revealed) पुलिस के मुताबिक़, दोनों महिलाओं ने मिलकर युवक की हत्या की और बाद में सबूत छिपाने के लिए घटना को आत्महत्या जैसा दिखाने की कोशिश की।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
पुलिस के मुताबिक, 23 जून को ट्रॉनिका सिटी स्थित किराये के मकान में किरण और उसकी बहन काशिश ने जाकिर की हत्या कर दी। आरोप है कि किरण ने पहले डंडे से उसके सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों बहनों ने कपड़े के तौलिये से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद दोनों ने शव को पंखे से लटकाने की कोशिश की और पंखे की ब्लेड भी मोड़ दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। बाद में किरण ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया और बताया कि जाकिर ने खुदकुशी कर ली है।
पुलिस के अनुसार, किरण ने जाकिर के मोबाइल से उसके भाई को भी फोन कर आत्महत्या की बात कही। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां भी परिजनों को यही बताया गया। जांच में पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। (Loni Zakir Murder Case Revealed) पूछताछ के दौरान दोनों महिलाओं ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस का कहना है कि हत्या की प्लानिंग 23 जून की सुबह ही बना ली गई थी।
सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि जाकिर की किरण की 13 वर्षीय बेटी के प्रति गलत नीयत थी। इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। वह बेड टच भी करता था। घटना वाले दिन बच्चों को पहले कैब में बैठाकर बाहर भेज दिया गया। इसके बाद जाकिर घर में अकेला रह गया और उसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या में इस्तेमाल डंडे को दोनों बहनों ने छत पर पानी की टंकी के पीछे छिपा दिया था। बहरहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद में 2 शादीशुदा बहनों किरन/कशिश ने जाकिर खान की हत्या कर दी। जाकिर और किरन लिव–इन में रहते थे। किरन को शक था कि मृतक उसकी 13 वर्षीय बेटी पर भी बुरी नजर रखता है। इसलिए किरन ने बहन कशिश को यह बात बताई और दोनों ने गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। pic.twitter.com/FZMmWPV0Uf
— Sachin Gupta (@Sachingupta) June 29, 2026
उप्र : सहारनपुर में माल ढुलाई लिफ्ट की चपेट में आने से रेस्तरां मालिक की मौत
कॉजपा का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी, दीपके ने समर्थकों के प्रवेश पर पाबंदी का आरोप लगाया
अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने मैरीलैंड में आईएनएस सुदर्शिनी का दौरा किया
दिल्ली हवाईअड्डे के शौचालय के फ्लश में 1.47 करोड़ रुपये का सोना छिपाने वाला यात्री गिरफ्तार
दक्षिण अफ्रीका में अवैध आव्रजन के खिलाफ प्रदर्शन : सरकार ने बड़े पैमाने पर सुरक्षा कर्मी तैनात किये