एफसी गोवा ने एएफसी चैम्पियंस लीग के लिये 28 सदस्यीय टीम की घोषणा की

Ads

एफसी गोवा ने एएफसी चैम्पियंस लीग के लिये 28 सदस्यीय टीम की घोषणा की

  •  
  • Publish Date - April 8, 2021 / 10:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

पणजी, आठ अप्रैल (भाषा) इंडियन सुपर लीग टीम एफसी गोवा ने आगामी एएफसी चैम्पियंस लीग अभियान के लिये 28 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें राज्य के 11 खिलाड़ी शामिल हैं।

क्लब ने एशियाई फुटबॉल परिसंघ में अपनी टीम सौंप दी है।

एफसी गोवा 14 अप्रैल को महाद्वीपीय क्लब प्रतियोगिता में पहली बार खेलेगा जिसमें टीम का सामना कतर की अल-रयान से होगा।

नियमों के अनुसार सभी क्लबों को अपनी टीम में चार से ज्यादा विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करने की अनुमति नहीं है, इनमें से एक को एएफसी (एशियाई फुटबॉल महासंघ) के सदस्य संघ देश का होना चाहिए। आस्ट्रेलियाई डिफेंडर जेम्स दोनाची को इसके अनुसार टीम में शामिल किया गया है।

एफसी गोवा की टीम में चार विदेशी और राज्य के 11 खिलाड़ी हैं।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर