एफसी गोवा ने बेंगलुरु एफसी को 3-0 से हराया

Ads

एफसी गोवा ने बेंगलुरु एफसी को 3-0 से हराया

  •  
  • Publish Date - November 2, 2024 / 10:31 PM IST,
    Updated On - November 2, 2024 / 10:31 PM IST

मडगांव, दो नवंबर (भाषा) राष्ट्रीय कोच मानोलो मारक्वेज के मार्गदर्शन वाली एफसी गोवा ने शनिवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में बेंगलुरु एफसी पर 3-0 से जीत दर्ज की।

गोवा की टीम के लिए अर्मांडो साडिकू ने 63वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद ब्रिसन फर्नांडिज ने 72वें मिनट में यह बढ़त दोगुनी कर दी।

देजान द्राजिक ने (90+3वें मिनट) तीसरा गोल कर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।

भाषा नमिता

नमिता