डूरंड कप पदार्पण में एफसी रेंगदाई ने इंडियन नेवी फुटबॉल टीम को 1-0 से हराया
डूरंड कप पदार्पण में एफसी रेंगदाई ने इंडियन नेवी फुटबॉल टीम को 1-0 से हराया
इंफाल, 30 जुलाई (भाषा) एफसी रेंगदाई ने बृहस्पतिवार को अपने पहले ही डूरंड कप मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले चरण के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली इंडियन नेवी फुटबॉल टीम को ग्रुप डी मुकाबले में 1-0 से हरा दिया।
एफसी रेंगदाई की ओर से स्थानापन्न खिलाड़ी खैदेम अमरजीत सिंह ने 58वें मिनट में निर्णायक गोल दागा।
यह डूरंड कप में एफसी रेंगदाई का पहला गोल भी था और इसी के दम पर टीम ने यादगार जीत दर्ज की।
भाषा नमिता पंत
पंत

Facebook


