फर्नांडिस की हैट्रिक, जमशेदपुर एफसी ने डिफेंडर्स एफसी को 5-0 से हराया
फर्नांडिस की हैट्रिक, जमशेदपुर एफसी ने डिफेंडर्स एफसी को 5-0 से हराया
रांची, 26 जुलाई (भाषा) रेनियर फर्नांडिस ने अपने पदार्पण मैच में शानदार हैट्रिक लगाई जिससे जमशेदपुर एफसी ने रविवार को यहां डूरंड कप के ग्रुप सी मैच में श्रीलंका की सशस्त्र बलों की टीम डिफेंडर्स एफसी को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से करारी शिकस्त दी
फर्नांडिस ने चौथे, छठे और 82वें मिनट में गोल दागकर हैट्रिक पूरी की। उनके अलावा अमन सीके ने 23वें मिनट और देवेंद्र धाकू मुरगांवकर ने 39वें मिनट में गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
जमशेदपुर एफसी ने मुकाबले की शुरुआत से लेकर अंतिम सीटी तक खेल पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा और डिफेंडर्स एफसी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द

Facebook


