वित्तीय अनियमितताओं के कारण ब्लाटर पर फीफा ने दोबारा लगाया प्रतिबंध

Ads

वित्तीय अनियमितताओं के कारण ब्लाटर पर फीफा ने दोबारा लगाया प्रतिबंध

  •  
  • Publish Date - March 24, 2021 / 12:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

ज्यूरिख, 24 मार्च ( एपी ) सेप ब्लाटर पर फीफा ने वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में दोबारा प्रतिबंध लगा दिया है । फीफा के पूर्व अध्यक्ष पर पहले लगाया गया प्रतिबंध पूरा होने में अभी सात महीना बाकी है ।

85 वर्ष के ब्लाटर की तबीयत हाल ही में खराब थी । दिसंबर में उनके दिल का आपरेशन हुआ था ।

फीफा ने कहा कि उसकी नैतिकता समिति ने ब्लाटर और पूर्व महासचिव जेरोम वाल्के पर क्रमश: छह और आठ महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। दोनों के खिलाफ स्विटजरलैंड में आपराधिक सुनवाई चल रही है ।

इससे पहले उन पर छह और दस साल का प्रतिबंध लगाया गया था । ब्लाटर का पहला प्रतिबंध अक्टूबर में और वाल्के का अक्टूबर 2015 में खत्म होगा ।

एपी

मोना नमिता

नमिता