FIFA World Cup 2022, fifa world cup closing ceremony: नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला कतर में 18 दिसंबर (रविवार) को खेला जाएगा। इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले में दो-दो बार की चैम्पियन टीमें फ्रांस और अर्जेंटीना की टक्कर होने जा रही है। फाइनल मुकाबला किसी स्टार वॉर्स से कम नहीं रहने वाला क्योंकि एमबाप्पे और लियोनेल मेसी जैसे खिलाड़ी इस मुकाबले में भिड़ते दिखने वाले हैं।
अहम बात यह है कि फाइनल मुकाबले से पहले क्लोजिंग सेरेमनी भी होने जा रही है। महामुकाबले के साथ-साथ इस क्लोजिंग सेरेमनी का भी हर किसी को इंतजार है, क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय अभिनेत्री एवं डांसर नोरा फतेही भी परफॉर्म करने जा रही हैं।
https://twitter.com/FIFAWorldCup/status/1603966988883304448
क्लोजिंग सेरेमनी को फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच होने वाले मैच से ठीक पहले आयोजित किया जाएगा। यह क्लोजिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे शुरू होगी। क्लोजिंग सेरेमनी के आधे घंटे तक चलने की संभावना है, 18 दिसंबर को कतर का नेशनल डे भी है ऐसे में जमकर आतिशबाजी होने की भी संभावना है।
समापन समारोह और फाइनल मुकाबले दोनों का ही आयोजन लुसैल स्टेडियम में किया जाएगा, लुसैल स्टेडियम कतर का सबसे बड़ा स्टेडियम है और इसकी क्षमता लगभग 89 हजार दर्शकों की है।
फीफा वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी का भारत में Sports18 और Sports18 HD पर प्रसारण किया जाएगा। वहीं JioCinema ऐप और वेबसाइट पर भी क्लोजिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग होगी।
फीफा ने अभी तक क्लोजिंग सेरेमनी के लिए कलाकारों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है, भारतीय अभिनेत्री नोरा फतेही के इस समारोह में परफॉर्म करने की पुष्टि हो चुकी है। साथ ही नाइजीरियाई-अमेरिकी संगीतकार डेविडो भी इस समारोह में वर्ल्ड कप 2022 के थीम सॉन्ग (हया-हया) पर परफॉर्म करेंगे।
प्यूर्टो रिको के सिगर ओजुना और कांगो-फ्रांसीसी रैपर गिम्स के भी समापन समारोह में भाग लेने की पुष्टि की गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेनिफर लोपेज और शकीरा के भी विश्व कप फाइनल के लिए एक म्यूजिक वीडियो में फीचर होने की संभावना है।