मॉस्को। फीफा वर्ल्ड कप 2018 का लीग राउंड समाप्त हो चुका है। अब आज से राउंड ऑफ 16 के मुकाबले शुरू होंगे। इन 16 टीमों में सबसे ज्यादा 10 यूरोप की हैं। चार टीमें लैटिन अमेरिका और एक-एक एशिया और नॉर्थ अमेरिका की हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले दुनिया के दो सबसे बड़े सितारों क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के फैंस को उम्मीद थी कि इनकी भिड़ंत फाइनल में हो सकती है।
ये भी पढ़ें- पोलैंड ने जापान को 1-0 से हराया, जीत के बाद भी पोलैंड का सफर खत्म, जापान अंतिम 16 में शामिल
लेकिन इन दोनों की भिड़ंत क्वार्टर फाइनल में ही मुमकिन है। इसके लिए भी पुर्तगाल को उरुग्वे की और अर्जेंटीना को फ्रांस की चुनौती से पार पाना होगा। प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची 16 टीमों में से छह पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं। ये टीमें उरुग्वे, स्पेन, फ्रांस, अर्जेंटीना, ब्राजील और इंग्लैंड हैं। इनमें से दो फ्रांस और अर्जेंटीना अंतिम-16 में ही आपस में भिड़ेंगी। लिहाजा इन दोनों का ड्रॉ कठिन है। यह मैच जीतने पर पुर्तगाल या उरुग्वे से मुकाबला हो सकता है। उसमें भी अगर जीते तो सेमीफाइनल में ब्राजील की टीम आ सकती है।
ये भी पढ़ें-भारत-बेल्जियम के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ, 7 अंकों के साथ शीर्ष पर भारतीय टीम
Can you predict the result of #FRA v #ARG?
Who will score first when #ESP face #RUS?
How will #BRA–#MEX finish?Join in with our #WorldCup Match Predictor https://t.co/jnvtIwnqkx pic.twitter.com/OxQ7Mo5z9o
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 29, 2018
अंतिम-16 के पहले मुकाबले में आज ग्रुप-सी की विजेता फ्रांस का सामना ग्रुप-डी की रनर्स-अप अर्जेंटीना से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इसी दिन ग्रुप-ए की विजेता उरुग्वे ग्रुप-बी की रनर्स-अप पुर्तगाल से भिडे़गी। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 11.30 बजे शुरू होगा। क्वार्टर फाइनल मुकाबले 6 और 7 जुलाई को खेले जाएंगे. सेमीफाइनल 10 और 11 जुलाई को होंगे, जबकि फाइनल 15 जुलाई को खेला जाएगा।
“A different competition is starting now because there’s no margin for error”@Uruguay’s @Vecino expects a tightly-contested Round of 16 encounter against Portugal #URUPOR pic.twitter.com/2KowCn3UzZ
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 30, 2018
अंतिम 16 के मुकाबले-
30 जून: फ्रांस vs अर्जेंटीना (शाम 7.30 बजे से), 30 जून: उरुग्वे vs पुर्तगाल (रात 11.30 बजे से), 1 जुलाई : स्पेन vs रूस (शाम 7.30 बजे से) 1 जुलाई : क्रोएशिया vs डेनमार्क (रात 11.30 बजे से) 2 जुलाई : ब्राजील vs मैक्सिको (शाम 7.30 बजे से) 2 जुलाई : बेल्जियम vs जापान (रात 11.30 बजे से) 3 जुलाई : स्वीडन vs स्विट्जरलैंड (शाम 7.30 बजे से) 3 जुलाई : कोलंबिया vs इंग्लैंड (रात 11.30 बजे से)
वेब डेस्क, IBC24