एफआईएच हॉकी प्रो लीग: बेल्जियम ने अमेरिका को हराया

Ads

एफआईएच हॉकी प्रो लीग: बेल्जियम ने अमेरिका को हराया

  •  
  • Publish Date - May 16, 2021 / 04:33 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

एंटवर्प (बेल्जियम), 16 मई (भाषा) बेल्जियम की महिला हॉकी टीम ने दबदबा बनाते हुए शनिवार को यहां एफआईएच हॉकी प्रो लीग मुकाबले में अमेरिका को 3-0 से हराया।

बेल्जियम की 2020-21 अभियान में यह दूसरी जीत है। टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर चल रही है। अमेरिकी टीम प्रो लीग तालिका में सबसे निचले पायदान पर है।

कोविड-19 महामारी के कारण फरवरी 2020 के बाद अपना पहला प्रो लीग मैच खेल रही अमेरिकी टीम की ओर से पांच खिलाड़ियों ने पदार्पण किया।

बेल्जियम की ओर से अबि राये ने दो गोल दागे जबकि टिफेनी डुकेसने ने एक गोल किया।

दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला यहां रविवार को खेला जाएगा।

भाषा सुधीर

सुधीर