एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 क्वालीफायर: स्कॉटलैंड ने भारत को 2-2 की बराबरी पर रोका
एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 क्वालीफायर: स्कॉटलैंड ने भारत को 2-2 की बराबरी पर रोका
हैदराबाद, नौ मार्च (भाषा) भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 क्वालीफायर के पूल बी के अपने दूसरे मैच में सोमवार को यहां स्कॉटलैंड के खिलाफ कड़े मुकाबले में 2-2 से ड्रॉ खेला।
इस परिणाम के साथ भारत और स्कॉटलैंड दोनों के नाम चार-चार अंक हो गए हैं। भारत हालांकि बेहतर गोल अंतर के कारण ग्रुप तालिका में शीर्ष पर है।
जी.एम.सी. बालायोगी हॉकी मैदान पर खेले गए मैच में नवनीत कौर (18वें मिनट) और सुनेलिता टोप्पो (29वें मिनट) ने भारत के लिए गोल किए, जबकि हीथर मैकएवान (छठे मिनट) और फियोना बर्नेट (33वें मिनट) ने स्कॉटलैंड के लिए गोल दागे।
भारत का अगला मुकाबला 11 मार्च को वेल्स से होगा।
भाषा
आनन्द
आनन्द

Facebook


