भारत के पांच मुक्केबाजों ने फ्यूचर्स कप में दर्ज की जीत

Ads

भारत के पांच मुक्केबाजों ने फ्यूचर्स कप में दर्ज की जीत

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 07:56 PM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 07:56 PM IST

बैंकॉक, 10 मार्च (भाषा) भारत के पांच युवा मुक्केबाजों ने मंगलवार को यहां विश्व मुक्केबाजी फ्यूचर्स कप के तीसरे दिन जीत दर्ज की।

चंद्रिका पुजारी (50 किग्रा) ने सुबह के सत्र में वेनेजुएला की मुक्केबाज पर 5-0 के सर्वसम्मत निर्णय से शानदार जीत हासिल की, जबकि जॉयश्री देवी (54 किलोग्राम) ने कजाकिस्तान की प्रतिद्वंदी के खिलाफ तीसरे दौर में रेफरी द्वारा रोके गए मुकाबले को अपने नाम कर मजबूत प्रदर्शन जारी रखा।

एल अंबेकर (50 किग्रा) ने पुरुषों के वर्ग में इक्वाडोर के अपने प्रतिद्वंद्वी को आसानी से 5-0 से हराया।

शाम के सत्र में गुंजन (48 किग्रा) ने करीबी मुकाबले में इटली की प्रतिद्वंदी को 3-2 से हराया, जबकि प्राची (60 किलोग्राम) ने पहले दौर में आरएससी से इक्वाडोर की प्रतिद्वंदी को हराकर दबदबा कायम किया।

भाषा

आनन्द सुधीर

सुधीर