कोरोना वायरस के कारण स्पेन में फुटबॉल मैच स्थगित

Ads

कोरोना वायरस के कारण स्पेन में फुटबॉल मैच स्थगित

  •  
  • Publish Date - October 21, 2020 / 12:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

मैड्रिड, 21 अक्टूबर (एपी) स्पेन की सेकेंड डिविजन फुटबॉल लीग में एलकोरकोन और सबाडेल के बीच होने वाला मैच स्थगित कर दिया गया है। एलकोरकोन के नौ खिलाड़ियों और स्टाफ सदस्यों के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।

स्पेनिश लीग ने कहा है कि बुधवार को होने वाले मैच से पहले दो और खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए हैं।

तीन अन्य खिलाड़ी और स्टाफ का एक सदस्य पिछले हफ्ते हुए परीक्षण में पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद रविवार को पोनफेराडिना के खिलाफ होने वाले टीम के मैच को स्थगित कर दिया गया था।

एलकोरकोन की टीम 22 टीमों की अंक तालिका में पांच मैचों में चार अंक के साथ 19वें स्थान पर चल रही है।

एपी सुधीर आनन्द

आनन्द

शीर्ष 5 समाचार