चैंडलर, 27 मार्च (भाषा) भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक ने फोर्ड चैंपियनशिप के पहले दौर में इवन पार 72 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 108वें स्थान पर बनी हुई हैं।
पहले दिन कई शीर्ष खिलाड़ियों ने शानदार स्कोर बनाए।
न्यूजीलैंड की लिडिया को (60) और दक्षिण कोरिया की मौजूदा चैंपियन ह्यो जू किम (61) ने पहले दिन अंडर पार दो अंक का स्कोर बनाया।
सत्ताईस साल की अदिति ने दिन की शुरुआत बैक नाइन पर 11वें, 12वें और 13वें होल से लगातार तीन बर्डी के साथ की। उन्होंने पहली बोगी 18वें होल पर की।
इसके बाद पहले और दूसरे होल पर लगातार बर्डी लगाई। वह तीसरे और चौथे होल पर लगातार शॉट ड्रॉप कर बैठी।
छठे और सातवें होल पर लगातार बोगी से उन्होंने इवन पार का कार्ड बनाया। अदिति ने पांच बर्डी लगाईं और इतनी ही बोगी कर बैठीं।
भाषा नमिता पंत
पंत