पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह ने डॉक्टरों से मांगी माफी, वजह जानकर आप भी सोचने के लिए हो जाएंगे मजबूर

पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह ने डॉक्टरों से मांगी माफी, वजह जानकर आप भी सोचने के लिए हो जाएंगे मजबूर

पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह ने डॉक्टरों से मांगी माफी, वजह जानकर आप भी सोचने के लिए हो जाएंगे मजबूर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: June 12, 2020 4:38 pm IST

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह ने एक बात को लेकर दुख और गुस्सा जताया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पर एक पेंटिंग शेयर करते हुए देश के सभी डॉक्टरों से माफी मांगी है। दर असल, देश में लॉकडाउन का दौर खत्म होने के बाद हर तरफ सड़कों पर भीड़भाड़ दिखने लगी है। हालांकि अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण महामारी का कोई इलाज नहीं मिला है, लेकिन शायद आम आदमी को अपनी जान की कोई परवाह होती नहीं दिख रही है।

ये भी पढ़ें:भारत-श्रीलंका श्रृंखला रद्द, जून से दोनों देशों के बीच खेला जाना था 3 वनडे और…

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने जो पेंटिंग शेयर की है, उसमें एक बाजार में जमकर भीड़भाड़ को दिखाया गया है, साथ ही उस भीड़ को देखकर मास्क लगाए हुए एक डॉक्टर को निराश हालत में बैठकर माथा पकड़े हुए दिखाया गया है। इस पेंटिंग पर हरभजन ने लिखा है, वर्तमान हालात, माफ कीजिए डॉक्टर, अब आप आराम कर सकते हैं, हम शॉपिंग में बिजी हैं, जल्द ही फिर मिलेंगे। साथ में भज्जी ने निराशा जताने वाले दो इमोजी भी शेयर किए हैं।

ये भी पढ़ें: जीवा ने दिलाया चिड़िया को नया जीवन, एमएस धोनी ने ऐसे बचाई जान

अपने करियर के दौरान टर्बनेटर सिंह के नाम से मशहूर रहे हरभजन ने साथ में एक और फोटो शेयर किया है, इस फोटो में मुंह पर लगाए जाने वाले सर्जिकल मास्क को फ्लैग की तरह पोल पर लहराते हुए दिखाया गया है और साथ में कैप्शन दिया गया है, वन वर्ल्ड, वन फ्लैग यानी एक विश्व, एक झंडा। हालांकि ये फोटो सोशल मीडिया पर पहले से ही वायरल हो रहा है, लेकिन हरभजन ने भी इस फोटो को शेयर करते हुए मास्क लगाकर महामारी से बचाव करने की अपीलों के साथ एकजुटता पेश की है।

ये भी पढ़ें: इंडियन टीम के खिलाफ नहीं करेंगे छींटाकशी, ऑस्ट्रेलिया को दांव उल्टा…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com