फ्रांस, स्पेन, अमेरिका और अर्जेंटीना डेविस कप फाइनल्स में

Ads

फ्रांस, स्पेन, अमेरिका और अर्जेंटीना डेविस कप फाइनल्स में

  •  
  • Publish Date - March 6, 2022 / 02:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

लंदन, छह मार्च ( एपी ) फ्रांस, स्पेन, अमेरिका और अर्जेंटीना डेविस कप टेनिस फाइनल्स में पहुंच गए जबकि बेल्जियम ने क्वालीफायर में मेजबान फिनलैंड को 3 . 2 से हराया ।

आस्ट्रेलिया ने सिडनी में हंगरी को 3 . 2 से मात दी । वहीं इटली ने स्लोवाकिया को हराया ।

फ्रांस ने पाउ में इक्वाडोर को 4 . 0 से हराया जो 2018 फाइनल के बाद घरेलू कोर्ट पर उसका पहला डेविस कप मुकाबला था । स्पेन ने मारबेला में रोमानिया को 3 . 1 से शिकस्त दी ।

अमेरिका ने नेवाडा में कोलंबिया को 3 . 0 से हराया । वहीं अर्जेंटीना ने ब्यूनस आयर्स में चेक गणराज्य को 4 . 0 से मात दी ।

बेल्जियम ने फिनलैंड को 3 . 2 से हराया । आस्ट्रेलिया ने हंगरी को हराया जबकि जर्मनी ने ब्राजील पर जीत दर्ज की ।

इटली ने स्लोवाकिया को 3 . 2 से परास्त किया । नॉर्वे को ओस्लो में कजाखस्तान ने 3 . 1 से हराया ।

एपी मोना

मोना