फ्रांस के गास्केत ने शीर्ष वरीयता प्राप्त सिटसिपास को हराया

फ्रांस के गास्केत ने शीर्ष वरीयता प्राप्त सिटसिपास को हराया

फ्रांस के गास्केत ने शीर्ष वरीयता प्राप्त सिटसिपास को हराया
Modified Date: June 16, 2023 / 12:54 pm IST
Published Date: June 16, 2023 12:54 pm IST

स्टटगार्ट, 16 जून ( एपी ) फ्रांस के अनुभवी खिलाड़ी रिचर्ड गास्केत ने शीर्ष वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सिटसिपास को स्टटगार्टओपन में 7 . 6, 2 . 6, 7 . 5 से हराकर एटीपी टूर पर 600वीं जीत दर्ज की ।

जीत के बाद उन्होंने कहा ,‘‘ मैं 20 साल से टूर पर खेल रहा हूं और यह उपलब्धि अद्भुत है । मेरे लिये यह बड़ी उपलब्धि है और उम्मीद है कि आगे और मैच जीतूंगा।’’

अब उनका सामना स्थानीय खिलाड़ी जान लेनार्ड स्ट्रफ से होगा जिसने अमेरिका के टॉमी पॉल को 7 . 6, 7 . 6 से हराया ।

टेलर फ्रिट्स ने असलान कारात्सेव को 7 . 6, 6 . 3 से मात देकर अंतिम आठ में जगह बनाई । अब उनका सामना हंगरी के मार्टोन फुक्सोविक्स से होगा जिसने वू यिबिंग को 6 . 4, 4 . 6, 6 . 4 से हराया ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में