गेल ‘फूड प्वाइजनिंग’ के कारण नहीं खेले : कुंबले

गेल ‘फूड प्वाइजनिंग’ के कारण नहीं खेले : कुंबले

गेल ‘फूड प्वाइजनिंग’ के कारण नहीं खेले : कुंबले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: October 8, 2020 3:54 pm IST

दुबई, आठ अक्टूबर (भाषा) किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने कहा कि बिग हिटर क्रिस गेल को गुरूवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में अपना पहला मैच खेलना था लेकिन ‘फूड प्वाइजनिंग’ के कारण वह ऐसा नहीं कर पाये।

कुंबले ने सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के आठवें ओवर के दौरान कमेंटेटरों से कहा, ‘‘क्रिस गेल को आज का मैच खेलना था लेकिन वह बीमार हैं। उन्हें ‘फूड प्वाइजनिंग’ हो गयी है इसलिये वह अंतिम एकादश में नहीं हैं। ’’

आईपीएल के सर्वकालिक बड़े खिलाड़ियों में से एक गेल अभी तक 13वें चरण में एक भी मैच नहीं खेले हैं, उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना था क्योंकि आस्ट्रेलियाई स्टार ग्लेन मैक्सवेल उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहे हैं।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में