गंडास ने कट हासिल किया, शुभंकर चूके

Ads

गंडास ने कट हासिल किया, शुभंकर चूके

  •  
  • Publish Date - June 24, 2023 / 04:40 PM IST,
    Updated On - June 24, 2023 / 04:40 PM IST

म्यूनिख, 24 जून (भाषा) भारतीय गोल्फर मनु गंडास बीएमडब्ल्यू इंटरनेशनल ओपन के दूसरे दौर में दो ओवर 74 का कार्ड खेलने के बावजूद कट में जगह बनाने में सफल रहे।

गंडास ने पहले दौर में 69 का कार्ड खेला और 36 होल के बाद उनका स्कोर एक अंडर था जिससे वह संयुक्त 41वें स्थान पर चल रहे हैं।

हालांकि एक अन्य भारतीय शुभंकर शर्मा कट में जगह नहीं बना सके, उन्होंने 75 और 73 के कार्ड खेले। कट एक ओवर का रहा।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द