गंगजी की कनसाई ओपन में निराशाजनक शुरूआत

Ads

गंगजी की कनसाई ओपन में निराशाजनक शुरूआत

  •  
  • Publish Date - April 22, 2021 / 12:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

कोबे (जापान), 22 अप्रैल (भाषा) भारतीय गोल्फर राहिल गंगजी ने जापान गोल्फ टूर की कनसाई ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप के शुरूआती दौर में दो ओवर 73 के कार्ड से निराशाजनक शुरूआत की।

पिछले हफ्ते टूर से जुड़ने से पहले गंगजी एहतियातन दो हफ्ते के पृथकवास में रहे थे, वह पिछले हफ्ते इस टूर की पहली प्रतियोगिता में कट से चूक गये थे। उन्हें अगर इस टूर्नामेंट में कट हासिल करना है तो दूसरे दौर में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

उन्होंने 10वें होल से शुरूआत की और पहले सात में से तीन होल में तीन बोगी कर बैठे। हालांकि 17वें होल में बर्डी से वह उबर गये लेकिन नौंवे होल में एक शॉट ड्राप कर बैठे। वह संयुक्त रूप से 88वें स्थान पर बने हुए हैं।

जापान के तोमोहिरो इशिजाका 65 के कार्ड से हमवतन तोमोया इकेमुरा के साथ संयुक्त बढ़त बनाये हुए हैं।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर