गंगजी संयुक्त 47वें स्थान पर रहे

Ads

गंगजी संयुक्त 47वें स्थान पर रहे

  •  
  • Publish Date - April 25, 2021 / 08:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

कोबे (जापान), 25 अप्रैल (भाषा) भारत के राहिल गंगजी अंतिम दौर में लचर प्रदर्शन के बाद रविवार को यहां केंसाई ओपन गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त 18वें से संयुक्त 47वें स्थान पर खिसक गए।

गंगजी ने अंतिम दौर में पांच ओवर 76 का स्कोर बनाया। इस अनुभवी भारतीय ने अंतिम दौर में दो बर्डी की लेकिन दो डबल बोगी और तीन बोगी कर गए जिससे उनका स्कोर पांच ओवर रहा।

रियुका होशिनो ने टूर्नामेंट का खिताब जीता।

भाषा सुधीर

सुधीर

शीर्ष 5 समाचार