गंगजी ने 66 का कार्ड खेलकर कनसाई ओपन में कट हासिल किया

गंगजी ने 66 का कार्ड खेलकर कनसाई ओपन में कट हासिल किया

गंगजी ने 66 का कार्ड खेलकर कनसाई ओपन में कट हासिल किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: April 23, 2021 10:06 am IST

कोबे (जापान), 23 अप्रैल (भाषा) भारतीय गोल्फर राहिल गंगजी ने यहां जापान गोल्फ टूर के दूसरे टूर्नामेंट कनसाई ओपन चैम्पयनशिप में पांच अंडर 66 का शानदार कार्ड खेला जिससे वह कट में जगह बनाने में सफल रहे।

गंगजी ने 30 से भी ज्यादा महीने बाद अपना सर्वश्रेष्ठ राउंड खेला जबकि उन्होंने शुरूआत दो ओवर 73 के खराब स्कोर से की थी।

अब वह संयुक्त रूप से 31वें स्थान पर चल रहे हैं। 42 साल के इस खिलाड़ी ने पिछले हफ्ते टूर से जुड़ने से पहले दो हफ्ते एहतिहयाती पृथकवास में बिताये थे। वह जापान टूर के पहले टूर्नामेंट में कट से चूक गये थे।

भाषा नमिता पंत

पंत


लेखक के बारे में