Gautam Gambhir Statement:/Image Source: BCCI
Gautam Gambhir Statement: नई दिल्ली: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने खुद को टीम इंडिया का हेड कोच बनाए जाने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। गौतम गंभीर ने टीम इंडिया का हेड कोच बनाए जाने के बारे में पूछे कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ी वजह बताया है। T20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने थे। (Gautam Gambhir Statement) गौतम गंभीर ने राहुल द्रविड़ को रिप्लेस किया था। बतौर हेड कोच टीम इंडिया के साथ गौतम गंभीर का करार साल 2027 तक का है। अब बड़ा सवाल ये है कि शाहरुख खान की IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस रोल के मिलने में उनकी मदद कैसे की?
गौतम गंभीर ने इस बात का खुलासा एक वेबसाइट से बात करते हुए किया और गंभीर ने खुद के करियर पर पड़े कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रभावों का जिक्र किया। गौतम गंभीर ने कहा कि वो आज जहां खड़े हैं, उसमें KKR की बड़ी भूमिका है।
Gautam Gambhir Statement: गौतम गंभीर ने कहा कि KKR ने उन्हें लीडर बनाया। जो लीडरशिप क्वालिटी आज उनके अंदर दिखती है, वो KKR की देन है। (Gautam Gambhir Statement) गंभीर ने आगे कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जो मेरा सफल कार्यकाल रहा है, उसने मुझे टीम इंडिया के हेड कोच की कुर्सी को दिलाने में मदद की है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, KKR ने 3 बार IPL का खिताब जीता है और टीम की तीनों खिताबी जीतों में गौतम गंभीर शामिल रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012, 2014 और 2024 में IPL का खिताब जीता था। इनमें से पहले दो मौकों पर गौतम गंभीर KKR के कप्तान थे। वहीं 2024 में वो शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी के साथ बतौर मेंटॉर जुड़े थे।
Gautam Gambhir Statement: वहीं टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को दो CC खिताब जिताए हैं। इनमे 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 का T20 वर्ल्ड कप शामिल है। (Gautam Gambhir Statement) वो 2 ICC खिताब जीतने वाले भारत के पहले हेड कोच हैं। भारतीय टीम के साथ गौतम गंभीर का कार्यकाल 2027 तक का है। यानी उनके पास भारत को 2027 का वनडे वर्ल्ड कप जिताने का भी मौका होगा।
इन्हे भी पढ़ें:-