गंभीर ने छोड़ी दिल्ली रणजी टीम की कप्तानी, नीतीश राणा को मिली जिम्मेदारी

गंभीर ने छोड़ी दिल्ली रणजी टीम की कप्तानी, नीतीश राणा को मिली जिम्मेदारी

गंभीर ने छोड़ी दिल्ली रणजी टीम की कप्तानी, नीतीश राणा को मिली जिम्मेदारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: November 5, 2018 12:26 pm IST

नई दिल्ली। दिल्ली रणजी क्रिकेट टीम के सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी गौतम गंभीर अब टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। उन्होंने कप्तान का पद छोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने प्रबंधन से किसी युवा खिलाड़ी को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपने का आग्रह किया। इसके बाद टीम प्रबंधन ने नीतीश राणा को दिल्ली टीम की कप्तान बनाया है। साथ ही उप कप्तान की जिम्मेदारी ध्रुव शौरी को दी गई है। दिल्ली की टीम का पहला मैच 12 नवंबर से फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में होगा।

बता दें कि गौतम गंभीर ने ट्विटर पर जानकारी दी कि वे दिल्ली की रणजी टीम की कप्तानी छोड़ रहे हैं। इससे पहले गौतम ने राज्य टीम के मुख्य चयनकर्ता अमित भंडारी को बता दिया था कि वह कप्तानी छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि अब यह जिम्मेदारी किसी युवा खिलाड़ी को सौंपने का समय आ गया है

यह भी पढ़ें : रेलवे की चूक से बड़ा हादसा, पटरी पर काम कर रहे 4 गैंगमैन की कटकर मौत 

सत्र की शुरुआत में ही गंभीर को दिल्ली के कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनकी कप्तानी में टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई और गंभीर ने खुद करीब लगभग 500 रन बनाए।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में