कोस्टा रिका पर जीत के बावजूद जर्मनी विश्व कप से बाहर

Ads

कोस्टा रिका पर जीत के बावजूद जर्मनी विश्व कप से बाहर

  •  
  • Publish Date - December 2, 2022 / 10:20 AM IST,
    Updated On - December 2, 2022 / 10:20 AM IST

अल खोर (कतर), दो दिसंबर (एपी) जर्मनी की टीम गुरूवार को रात यहां कोस्टा रिका पर 4-2 की जीत के बावजूद लगातार दूसरे विश्व कप में ग्रुप चरण से बाहर हो गयी।

चार बार की चैम्पियन जर्मनी के लिये राउंड 16 में पहुंचने के लिये यह जीत भी काफी नहीं थी।

जापान की स्पेन पर 2-1 की जीत से ये दोनों टीमें अगले दौर में पहुंची। जापान ग्रुप में शीर्ष पर रहा।

एपी नमिता

नमिता