गिल को क्रिकेट की अच्छी समझ है : हेडन

Ads

गिल को क्रिकेट की अच्छी समझ है : हेडन

  •  
  • Publish Date - March 30, 2026 / 09:19 PM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 09:19 PM IST

मुल्लांपुर, 30 मार्च (भाषा) गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजी कोच मैथ्यू हेडन ने कप्तान शुभमन गिल की बल्लेबाजी और नेतृत्वकर्ता के तौर पर हुए विकास की तारीफ करते हुए कहा कि इस भारतीय स्टार की सोच में स्पष्टता और आत्मविश्वास ही उन्हें क्रिकेट के सबसे ऊंचे स्तर पर आगे बढ़ने में मदद कर रहा है।

गुजरात टाइटंस मंगलवार को यहां अपने आईपीएल 2026 के पहले मैच में पंजाब किंग्स का सामना करेगी।

हेडन ने कहा, ‘‘शुभमन खेल के बारे में बहुत साफ बात करते हैं और इससे पता चलता है कि उन्हें क्रिकेट की अच्छी समझ है, निश्चित रूप से क्रिकेट के सबसे ऊंचे स्तर पर और टेस्ट क्रिकेट में भी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। अगर आप चाहें तो कह सकते हैं कि उनके अंदर आज की पीढ़ी वाला थोड़ा ‘स्वैग’ (आत्मविश्वास से भरा अंदाज) भी है। मैं इस अहसास का सच में मजा लेता हूं कि सब कुछ उनके काबू में है और वह खुद को और अपनी किस्मत को खुद ही गढ़ रहे हैं। ’’

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द