हैदराबाद, 18 जनवरी ( भाषा ) भारत ने बुधवार को यहां सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (208 रन) के पहले दोहरे शतक की बदौलत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में आठ विकेट पर 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
गिल ने अपनी पारी के दौरान 149 गेंद का सामना करते हुए 19 चौके और नौ छक्के जमाये। उनके अलावा भारत के लिये रोहित शर्मा ने 34 रन और सूर्यकुमार यादव ने 31 रन का योगदान दिया।
न्यूजीलैंड के लिये हेनरी शिपले और डेरिल मिचेल ने दो दो विकेट हासिल किये।
भाषा नमिता आनन्द
आनन्द