ला लीगा में एथलेटिक्स बिलबाओ से हारा गिरोना

Ads

ला लीगा में एथलेटिक्स बिलबाओ से हारा गिरोना

  •  
  • Publish Date - February 20, 2024 / 10:16 AM IST,
    Updated On - February 20, 2024 / 10:16 AM IST

मैड्रिड, 20 फरवरी (एपी) दूसरे स्थान पर चल रहे गिरोना ने सोमवार को यहां एथलेटिक्स बिलबाओ के खिलाफ 2-3 की शिकस्त के साथ स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा के शीर्ष पर रीयाल मैड्रिड की बढ़त को कम करने का मौका गंवा दिया।

गिरोना के पास रीयाल मैड्रिड की बढ़त को तीन अंक तक सीमित करने का मौका था लेकिन एलेक्स बेरेनगुएर ने दो और इनाकी विलियम्स ने एक गोल दागकर बिलबाओ की जीत सुनिश्चित की।

गिरोना की ओर से विक्टर सेहानकोव और एरिक गार्सिया ने गोल किए।

गिरोना की हार से ला लीगा के शीर्ष पर रीयाल मैड्रिड की छह अंक की बढ़त बरकरार है।

रीयाल मैड्रिड के 25 मैच में 62 जबकि दूसरे स्थान पर चल रहे गिरोना के इतने ही मैच में 56 अंक हैं।

एपी सुधीर

सुधीर