ईटीपीएल में ग्लास्गो टीम की घोषणा, क्रिस गेल और मुगाफी ग्रुप होंगे मालिक

ईटीपीएल में ग्लास्गो टीम की घोषणा, क्रिस गेल और मुगाफी ग्रुप होंगे मालिक

ईटीपीएल में ग्लास्गो टीम की घोषणा, क्रिस गेल और मुगाफी ग्रुप होंगे मालिक
Modified Date: April 20, 2026 / 12:21 pm IST
Published Date: April 20, 2026 12:21 pm IST

मुंबई, 20 अप्रैल (भाषा) पहली यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) ने सोमवार को स्कॉटलैंड की ‘ग्लास्गो मुगाफियंस’ फ्रेंचाइजी की घोषणा की जिसमें वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर क्रिस गेल सह मालिक और वैश्विक ब्रांड दूत होंगे ।

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के सह स्वामित्व वाली ईटीपीएल का पहला सत्र 26 अगस्त से 20 सितंबर के बीच खेला जायेगा जिसमें छह फ्रेंचाइजी के बीच 33 मैच छह शहरों ग्लास्गो, एम्सटर्डम, एडिनबर्ग, डबलिन, बेलफास्ट और रोटरडम में खेले जायेंगे ।

लीग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ग्लास्गो टीम का स्वामित्व तंशा बत्रा के पास होगा जबकि मुगाफी ग्रुप संस्थापक साझेदार रहेगा । गेल इसके सह मालिक और वैश्विक ब्रांड दूत होंगे ।

ग्लास्गो टीम के बारे में अभिषेक ने कहा ,‘‘ हम मुगाफी ग्रुप और क्रिस गेल का इस सफर में स्वागत करते हुए आनंदित हैं । यूरोप क्रिकेट के लिये सबसे रोमांचक नये क्षेत्रों में से एक है जहां खेल संस्कृति, विविधता और अपार संभावनायें हैं । हम इस लीग के माध्यम से नयी प्रतिभाओं को मंच देंगे और यूरोप को विश्व क्रिकेट का केंद्र बनायेंगे ।’’

वहीं गेल ने कहा ,‘‘ ईटीपीएल की विश्व स्तर पर चर्चा हो रही है । मैने दुनिया भर में फ्रेंचाइजी लीग खेला है और मुझे यकीन है कि यह लीग खास होगी ।’’

मुगाफी ग्रुप के संस्थापक और सीईओ विपुल अग्रवाल ने कहा ,‘‘ दुनिया भर में क्रिकेट के प्रशंसकों की संख्या बढ रही है । यूरोप की पहली मान्यता प्राप्त लीग में गेल जैसे बड़े नाम के साथ फ्रेंचाइजी में शुरूआती निवेश सुनहरा मौका है ।’’

ईटीपीएल की एम्सटर्डम टीम से आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर स्टीव वॉ और महान हॉकी खिलाड़ी जैमी ड्वायेर जुड़े हैं । बेलफास्ट टीम के सह मालिक ग्लेन मैक्सवेल हैं जबकि एडिनबर्ग टीम को काइल मिल्स और नाथन मैकुलम का समर्थन हासिल है ।

भाषा

मोना पंत

पंत


लेखक के बारे में