क्रिकेट के भगवान ने ‘पृथ्वी’ को कराया भोज, दोनों में दिखी जबरदस्त बॉडिंग
क्रिकेट के भगवान ने 'पृथ्वी' को कराया भोज, दोनों में दिखी जबरदस्त बॉडिंग
नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट का सुनहरा भविष्य है । भारत में क्रिकेट के महारथियों में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले दिनों क्रिकेट के सर्वकालिक महान क्रिकेटर ब्रायन लारा ने जिस बल्लेबाज की जमकर तारीफ की थी उस पर अब क्रिकेट के भगवान का भी दिल आ गया है। क्रिकेट के उभरते सितारे पृथ्वी शॉ को सचिन तेंदुलकर ने अपने घर डिनर के लिए आमंत्रित किया। सचिन ने आईपीएल के सीज़न 12 में अपनी टीम मुंबई इंडियंस के दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले पृथ्वी शॉ की आवभगत की। इस दौरान पृथ्वी शॉ ने भी गजब का उत्साह दिखाया और सचिन के घर पहुंचते ही सीधे खाने की मेज की तरफ कूच कर गए।
ये भी पढ़ें-ब्रायन लारा को इस बल्लेबाज में नजर आती है ‘वीरेंद्र सहवाग’ की झलक, …
बता दें कि पृथ्वी शॉ पर सचिन तेंदुलकर शुरू से मेहरबान रहे है। अक्सर सचिन को पृथ्वी को बल्लेबाजी के गुण सिखाते देखा गया है। सचिन को भी पृथ्वी को खेलते देखना बहुत भाता है। अपने आइडल सचिन तेंदुलकर के घर से डिनर का आमंत्रण मिलते ही पृथ्वी काफी खुश नजर आए। उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी ट्विटर के माध्यम से फैन्स तक पहुचाई। जिसके बाद ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया।
Thank you SACHIN SIR for the lovely dinner ♥️ It’s always a pleasure meeting you SIR
पृथ्वी ने ट्वीट किया, ‘बहुत अच्छे डिनर के लिए सचिन सर आपका धन्यवाद। सर आपसे मुलाकात कर हमेशा खुशी होती है।’ पृथ्वी के ये ट्वीट इस समय ट्रेंड कर रहा है।
ये भी पढ़ें- एयरपोर्ट पर जब धोनी को आई गहरी नींद… साक्षी के साथ जमीन पर सो गए
बता दें कि पृथ्वी शॉ भी मुंबई के रहने वाले है लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में वो दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा है। जबकि आईपीएल में सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के मेंटर है। पृथ्वी ने IPL के इस सीजन में अब तक 8 मैच खेले हैं, उन्होंने 23.37 के औसत से 187 रन बनाए हैं। शॉ ने आईपीएल में पिछले साल डेब्यू किया था। तब उन्होंने 9 मैच में 27.22 के औसत 153.12 के स्ट्राइक रेट से 245 रन बनाए थे। इतना ही नहीं बीते साल उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू मैच में शतक जड़ इतिहास भी रचा था।
IBC24 Opinion Poll – दीजिए जवाब और जीतिए इनाम (आप सब से अनुरोध है इसे शेयर ज़रूर करें )
Question 1 – https://www.ibc24.in/poll/india-pm
Question 2 – https://www.ibc24.in/poll/india-govt
Question 3 – https://www.ibc24.in/poll/india-mandate
Question 4 – https://www.ibc24.in/poll/chaukidar-india
Question 5 – https://www.ibc24.in/poll/cg-bjp-mla
Question 6 – https://www.ibc24.in/poll/cg-congress
Question 7 – https://www.ibc24.in/poll/mahagathbandhan
Question 8 – https://www.ibc24.in/poll/rafel-congress
Question 9 – https://www.ibc24.in/poll/air-strike
Question 10 – https://www.ibc24.in/poll/bjp-bangal
Question 11 – https://www.ibc24.in/poll/ram-mandir
Question 12 – https://www.ibc24.in/poll/kashmir-bjp
Question 13 – https://www.ibc24.in/poll/terror-bjp
Question 14 – https://www.ibc24.in/poll/bjp-cg-mp

Facebook


