गोकुलम केरल ने डेम्पो एससी को हराकर सत्र की पहली जीत दर्ज की

Ads

गोकुलम केरल ने डेम्पो एससी को हराकर सत्र की पहली जीत दर्ज की

  •  
  • Publish Date - March 20, 2026 / 08:10 PM IST,
    Updated On - March 20, 2026 / 08:10 PM IST

मंजेरी (केरल), 20 मार्च (भाषा) गोकुलम केरल एफसी ने शुक्रवार को यहां इंडियन फुटबॉल लीग (आईएफएल) में डेम्पो एससी पर 2-0 से आसान जीत दर्ज की।

मोसेस लालरिंजुआला के 19वें मिनट में गोकुलम के लिए पहला गोल किया जबकि मिर्जालोल कासिमोव ने 83वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर उसकी जीत सुनिश्चित की।

गोकुलम की आईएफएल के इस सत्र में यह पहली जीत है।

इस जीत के साथ गोकुलम केरल चार मैचों में पांच अंकों के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि डेम्पो एससी इतने ही मैचों में दो अंकों के साथ तालिका में सबसे नीचे है।

शिबिनराज कुन्नियिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

भाषा

पंत

पंत