गोथिया कप का कांस्य पदक भारतीय युवा फुटबॉल टीम की दृढ़ता को दर्शता है: मलिका नड्डा

गोथिया कप का कांस्य पदक भारतीय युवा फुटबॉल टीम की दृढ़ता को दर्शता है: मलिका नड्डा

गोथिया कप का कांस्य पदक भारतीय युवा फुटबॉल टीम की दृढ़ता को दर्शता है: मलिका नड्डा
Modified Date: July 20, 2026 / 08:35 pm IST
Published Date: July 20, 2026 8:35 pm IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) ‘स्पेशल ओलंपिक भारत’ की अध्यक्ष मलिका नड्डा स्वीडन में आयोजित गोथिया कप में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय फुटबॉल टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए ने सोमवार को इसे खिलाड़ियों की “दृढ़ता, संकल्प और अटूट जज्बे” का प्रमाण बताया।

इस प्रतिष्ठित युवा टूर्नामेंट में भारतीय टीम का यह लगातार तीसरा पदक है।

भारतीय टीम ने स्पेशल ओलंपिक वर्ग के ग्रुप-दो में 2024 और 2025 में लगातार स्वर्ण पदक जीतने के बाद इस बार तीसरे स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में फिनलैंड को 2-1 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

मलिका नड्डा ने यहां ‘एसकेएफ इंडिया लिमिटेड’ की ओर से आयोजित सम्मान समारोह के मौके पर पीटीआई से कहा, ‘‘यह कांस्य पदक केवल शीर्ष तीन पायदान में जगह बनाने की उपलब्धि नहीं है, बल्कि हमारे खिलाड़ियों की दृढ़ता, संकल्प और अटूट आत्मविश्वास का प्रमाण है। गोथिया कप में लगातार तीन अंतरराष्ट्रीय ट्रॉफियां जीतना उस निरंतर उत्कृष्टता को दर्शाता है, जिसके लिए स्पेशल ओलंपिक भारत जाना जाता है।’’

उन्होंने कहा, “मैं इस शानदार उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को बधाई देती हूं।”

भारतीय टीम को वर्गीकरण मुकाबलों में जर्मनी से हार और फ्रांस के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ के बाद ग्रुप-दो में जगह मिली। भारत ने ग्रुप चरण में जीत और हार की बराबर संख्या के साथ अभियान समाप्त किया और इसके बाद कांस्य पदक मुकाबला जीतने में सफलता हासिल की।

भाषा आनन्द मोना

मोना

आनन्द


लेखक के बारे में