सरकार ने सिंधू के अनुरोध पर उपकरण खरीदने को मंजूरी दी

Ads

सरकार ने सिंधू के अनुरोध पर उपकरण खरीदने को मंजूरी दी

  •  
  • Publish Date - July 2, 2021 / 01:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) विश्व चैम्पियन पीवी सिंधू के अनुरोध पर सरकार ने एक अत्याधुनिक ‘रिकवरी’ उपकरण खरीदने को मंजूरी दे दी जिससे इस भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी को आगामी तोक्यो ओलंपिक से पहले शारीरिक रूप से फिट बने रहने में मदद मिलेगी।

भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) ने कहा कि 2016 ओलंपिक रजत पदक विजेता के इस उपकरण की मांग करने के 24 घंटे के भीतर इसे खरीदने को मंजूरी दे दी गयी। साइ ने हालांकि इस उपकरण के कीमत का जिक्र नहीं किया।

तोक्यो ओलंपिक के लिये भारत के पदक दावेदारों में शामिल सिंधू इससे काफी खुश थीं।

यह विशेष प्रकार का उपकरण है जिससे खिलाड़ी को खेल के लिये खुद को फिट रखने में मदद मिलती है। इससे खिलाड़ी को दर्द, सूजन और खिंचाव को कम करने में सहायता मिलती है जिसे बर्फीले पानी का इस्तेमाल होता है।

इसे खरीदने की प्रशासनिक मंजूरी के बाद सिंधू ने कहा, ‘‘मैं खुश हूं कि साइ को ‘रिकवरी सिस्टम’ के लिये मेरे अनुरोध को मंजूरी देने में एक भी दिन का भी समय नहीं लिया। ’’

सिंधू ने कहा, ‘‘इससे लंबे ट्रेनिंग सत्र या मैच के बाद मुझे काफी मदद मिलेगी। ’’

भाषा नमिता मोना

मोना