कोलंबो, 14 अक्टूबर (भाषा) श्रीलंका ने कप्तान चामरी अटापट्टू (53 रन) और निलाक्षिका सिल्वा (नाबाद 55 रन) के अर्धशतकों से मंगलवार को यहां आईसीसी महिला वनडे विश्व कप ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 258 रन बनाए।
इन दोनों के अलावा हसिनी परेरा ने 44 और विष्मी गुणरत्ने ने 42 रन का योगदान दिया।
न्यूजीलैंड के लिए सोफी डिवाइन ने तीन जबकि ब्री इलिंग ने दो विकेट झटके। रोजमैरी मेयर को एक विकेट मिला।
भाषा
नमिता
नमिता