नईदिल्ली। क्रिकेटर हरभजन सिंह और पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी क्रिकेट के मैदान पर एक-दूसरे के धुर-विरोधी रहे हैं, लेकिन कोरोना वायरस से लड़ने में आफरीदी का सेवा भाव देखकर भज्जी ने उनके लिए मदद की अपील की है। हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से शाहिद आफरीदी के NGO की मदद करने की अपील की।
ये भी पढ़ें:Coronavirus: लॉकडाउन में भी ड्यूटी कर रहा है ये क्रिकेटर, ICC ने ट्वीट कर कहा…
आफरीदी का NGO शाहिद आफरीदी फाउंडेश, कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जरूरतमंदों की सेवा कर रहा है, भज्जी ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, ‘पूरी दुनिया इस समय मुश्किल हालात से गुजर रही है, चाहे वह भारत हो, अमेरिका हो या पाकिस्तान।’ हरभजन सिंह ने कहा कि इस मुश्किल समय में हमें एकसाथ खड़े होना चाहिए, शाहिद आफरीदी फाउंडेश अच्छा काम कर रही है, इंसानियत के लिए हमें मदद करनी चाहिए और इस कैम्पेन का हिस्सा बनना चाहिए।
The world is passing through extremely testing and unprecedented times.Let’s do our bit to help @SAfridiOfficial @SAFoundationN doing gr8 work plz join hands with them nd contribute what ever u can https://t.co/t9OvfEPp79 for covid19 @wasimakramlive @YUVSTRONG12 @shoaib100mph pic.twitter.com/sB2fxCAQqY
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) March 29, 2020
ये भी पढ़ें: अब इस दिग्गज ने कहा- IPL में अच्छा प्रदर्शन भी नहीं करा पाएगा धोनी …
हरभजन ने अपनी पोस्ट में मदद करने के लिए युवराज सिंह, वसीम अकरम और शोएब अख्तर को भी टैग किया है, कुछ फैंस को हरभजन सिंह की यह बात पसंद नहीं आई और उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया।
O bhai. हमारे पीएम साहब ने भी pmcares के नाम से donate fund खोला है जरा उसका भी प्रचार कर देते तो इंसानियत क्या मर जाती. और हाँ तुमने जिंदगी bhar इसी इंडिया मे रहकर इंडिया से ही कमाया है तो फिर कितना donate किया इंडियन government को.
Aapko hero मानना मेरी अब तक की सबसे बड़ी गलती— Jitendra Vishwakarma