Hardik Pandya With Girlfreind Mahieka Sharma : वर्ल्ड कप जीतने के बाद खुद को रोक नहीं पाए हार्दिक, बीच मैदान में ही गर्लफ्रेंड के साथ करने लगे ऐसा काम, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का जश्न मनाते हुए एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मैदान पर दोनों के खास पल ने फैंस का ध्यान खींच लिया।

Hardik Pandya With Girlfreind Mahieka Sharma : वर्ल्ड कप जीतने के बाद खुद को रोक नहीं पाए हार्दिक, बीच मैदान में ही गर्लफ्रेंड के साथ करने लगे ऐसा काम, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

Hardik Pandya With Girlfreind Mahieka Sharma / Image Source : x

Modified Date: March 9, 2026 / 04:29 pm IST
Published Date: March 9, 2026 4:26 pm IST
HIGHLIGHTS
  • टी-20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा का वीडियो वायरल।
  • मैदान पर गले लगकर और डांस कर मनाया जीत का जश्न।
  • हार्दिक ने माहिका को बताया अपना ‘लकी चार्म’।

अहमदाबाद : Hardik Pandya With Girlfreind Mahieka Sharma  टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न का माहौल थमने का नाम नहीं ले रहा है। Hardik Pandya भारत की इस शानदार जीत के बीच ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा का एक रोमांटिक सेलिब्रेशन वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। मैदान पर दोनों का यह प्यार भरा अंदाज देखकर फैंस अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

गाल पर किस कर स्टेज पर लेटकर किया सेलिब्रेट

टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की है। T20 World Cup 2026 जैसे ही मैच खत्म हुआ, माहिका मैदान पर दौड़कर हार्दिक के पास पहुंचीं। उन्होंने न केवल हार्दिक को गले लगाया बल्कि गाल पर किस कर अपनी खुशी का इजहार किया। दोनों ने तिरंगे में लिपटे हुए डांस किया, और एक पल ऐसा भी आया जब वह स्टेज पर लेटकर जीत के सुकून का अनुभव करते दिखे।

गर्लफ्रेंड को बताया ‘लकी चार्म’

हार्दिक ने मैच के बाद माहिका को अपना ‘लकी चार्म’ बताते हुए कहा कि उनके जीवन में आने के बाद से ही उनकी किस्मत ने पलटी खाई है। Team India Celebration नताशा स्टैंकोविच से तलाक के बाद पिछले एक साल से हार्दिक और माहिका रिलेशनशिप में हैं। इस पूरे 45 दिनों के टूर्नामेंट में माहिका को हर मैदान पर हार्दिक का हौसला बढ़ाते हुए देखा गया। बतौर खिलाड़ी भी हार्दिक का प्रदर्शन लाजवाब रहा, उन्होंने 9 मैचों में 217 रन बनाए और 9 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

 

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.