हार्डी के आलरांउड प्रदर्शन से पेशावर ने पीएसएल का खिताब जीता

Ads

हार्डी के आलरांउड प्रदर्शन से पेशावर ने पीएसएल का खिताब जीता

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 10:03 AM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 10:03 AM IST

लाहौर, चार मई (एपी) आरोन हार्डी के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर पेशावर जाल्मी ने हैदराबाद किंग्समेन को फाइनल में पांच विकेट से हराकर 2017 के बाद पहली बार पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता।

हार्डी ने 27 रन देकर चार विकेट लिए जिससे पेशावर ने हैदराबाद को 18 ओवर में केवल 129 रन पर आउट कर दिया। पेशावर की तरफ से साइम अयूब (54) ने जुझारू अर्धशतक बनाया।

इसके बाद हार्डी ने 39 गेंदों पर 56 रन की नाबाद पारी खेली जिससे पेशावर ने गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 15.2 ओवर में पांच विकेट पर 130 रन बनाकर जीत दर्ज की।

पेशावर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने अपने चार विकेट 40 रन पर खो दिए। इनमें कप्तान बाबर आजम का विकेट भी शामिल था जो खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद हार्डी ने अब्दुल समद (46) के साथ पांचवें विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी करके अपनी टीम को जीत दिलाई।

एपी

पंत

पंत