हरमनप्रीत और ऋचा का अर्धशतक, भारतीय महिला टीम ने बनाये पांच विकेट पर 201 रन

Ads

हरमनप्रीत और ऋचा का अर्धशतक, भारतीय महिला टीम ने बनाये पांच विकेट पर 201 रन

  •  
  • Publish Date - July 21, 2024 / 03:41 PM IST,
    Updated On - July 21, 2024 / 03:41 PM IST

दाम्बुला, 21 जुलाई (भाषा) भारतीय महिला टीम ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (66 रन) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष (नाबाद 64) के अर्धशतक के दम पर रविवार को यहां महिला एशिया कप टी20 क्रिकेट मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ पांच विकेट पर 201 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

हरमनप्रीत और ऋचा ने पांचवें विकेट के लिए 45 गेंद में 75 रन की साझेदारी निभायी।

हरमनप्रीत ने इस तरह टी20 में 12वां अर्धशतक जड़ा जो कप्तान के तौर पर उनका 11वां पचासा है। ऋचा का यह टी20 में पहला अर्धशतक है जिसके लिए उन्होंने 26 गेंद लीं।

यूएई के लिए कविशा इगोडागे ने दो और हीना होचंदानी ने एक विकेट झटका।

भाषा

नमिता आनन्द

आनन्द