मैनचेस्टर, 21 जून (भाषा) दक्षिण अफ्रीका ने रविवार को यहां महिला टी20 विश्व कप मैच में भारत के 159 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में दो विकेट पर 59 रन बना लिए।
तजमिन ब्रिट्स 21 और मारिजाने काप 17 रन पर बल्लेबाजी कर रही हैं।
भारत ने शेफाली वर्मा के 31, हरमनप्रीत कौर के 24 और दीप्ति शर्मा के 29 रन की मदद से सात विकेट पर 158 रन बनाए।
भाषा नमिता
नमिता