वडोदरा, 25 फरवरी (भाषा) हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु ने बुधवार को यहां सीनियर राष्ट्रीय पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन बड़ी जीत दर्ज की।
पूल ए में हरियाणा ने तेलंगाना को 49-18 से हराया और आंध्र प्रदेश ने तेलंगाना को 47-45 से हराया।
पूल बी में मध्य प्रदेश ने गोवा पर 35-34 से करीबी जीत हासिल की।
पूल सी में तमिलनाडु ने विदर्भ के खिलाफ 40-21 से जीत दर्ज की।
पूल डी में उत्तर प्रदेश ने मणिपुर को 70-33 से जीत हासिल की। पूल एफ में केरल ने छत्तीसगढ़ पर 45-30 से जीत हासिल की। पूल एच में दिल्ली ने त्रिपुरा पर 64-42 से शानदार जीत दर्ज की।
भाषा नमिता
नमिता