हरियाणा सरकार ने खेल विश्वविद्यालय बनाने का नया प्रस्ताव रखा

Ads

हरियाणा सरकार ने खेल विश्वविद्यालय बनाने का नया प्रस्ताव रखा

  •  
  • Publish Date - March 17, 2021 / 04:56 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

चंडीगढ़, 17 मार्च (भाषा) हरियाणा सरकार ने राज्य में अत्याधुनिक खेल विश्वविद्यालय बनाने के लिये बुधवार को विधानसभा में एक प्रस्ताव रखा।

हरियाणा खेल विश्वविद्यायल विधेयक 2021 विधानसभा में तब रखा जब सरकार ने आठ मार्च को राज्य के पिछले 2019 खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने संबंधित एक विधेयक को ‘केंद्र की कुछ आपत्तियों’ के बाद वापस ले लिया था।

इस विधेयक के तहत सोनीपत के राई में खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया जाना था। हरियाणा के तत्कालीन खेल मंत्री अनिल विज ने सितम्बर 2019 में घोषणा की थी कि इस प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के पहले कुलाधिपति (चांसलर) कपिल देव होंगे।

इस नये प्रस्ताव पर गुरूवार को चर्चा की जायेगी जिसमें सरकार द्वारा उठायी गयी आपत्तियों को हटा दिया गया है।

भाषा नमिता नरेश

नरेश