हसन ने पांच विकेट लिए, बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान पर कुल 34 रन की बढ़त हासिल की
हसन ने पांच विकेट लिए, बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान पर कुल 34 रन की बढ़त हासिल की
ढाका, 10 मई (एपी) ऑफ स्पिनर मेहदी हसन के पांच विकेट से बांग्लादेश रविवार को यहां पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में पाकिस्तान को पहली पारी में 386 रन पर आउट कर अपनी कुल बढ़त 34 रन की कर ली।
मेहदी ने 102 रन देकर पांच विकेट हासिल किए जिससे बारिश से प्रभावित तीसरे दिन पाकिस्तान की टीम 386 रन पर ऑल आउट हो गई और बांग्लादेश ने 27 रन की बढ़त हासिल की।
स्टंप तक बांग्लादेश ने बिना कोई विकेट खोए सात रन बना लिए जिससे उसकी कुल बढ़त बढ़कर 34 रन हो गई। खराब रोशनी के कारण दिन का खेल समय से पहले ही रोकना पड़ा।
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अजान अवैस (103 रन) ने अपने पदार्पण मैच में शतक जड़ा जबकि तीन अन्य बल्लेबाज अब्दुल्ला फजल (पदार्पण में), सलमान आगा और मोहम्मद रिजवान ने भी अर्धशतक बनाकर उनका बखूबी साथ दिया।
लेकिन मेहदी ने यह सुनिश्चित किया कि बांग्लादेश बढ़त हासिल कर ले।
पाकिस्तान ने सुबह एक विकेट पर 179 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम बड़े स्कोर बनाने की ओर बढ़ती दिख रही थी।
अजन ने 153 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और इसके साथ वह अपने पदार्पण मैच में ही शतक जड़ने वाले पाकिस्तान के 15वें बल्लेबाज बन गए।
मेहदी ने फिर 14वीं दफा पांच विकेट लेने का कारनामा किया।
स्टंप तक महमुदुल हसन दो रन पर खेल रहे थे जबकि शादमन इस्लाम ने अभी खाता भी नहीं खोला था।
एपी नमिता आनन्द
आनन्द

Facebook


