हेर्था बर्लिन के तोरुनारिघा कोरोना वायरस पॉजिटिव
हेर्था बर्लिन के तोरुनारिघा कोरोना वायरस पॉजिटिव
बर्लिन, तीन नवंबर (एपी) जर्मनी के फुटबॉल क्लब हेर्था बर्लिन ने कहा है कि उसके डिफेंडर जोर्डन तोरुनारिघा कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।
हेर्था ने कहा कि तोरुनारिघा को पृथकवास में रखा गया है और उनमें कोई लक्षण नजर नहीं आ रहा है।
टखने की चोट के कारण सितंबर से प्रतिस्पर्धी फुटबॉल से दूर तोरुनारिघा अकेले ट्रेनिंग कर रहे थे।
तोरुनारिघा दो दिन में संक्रमित पाए जाने वाले बुंदेसलीगा के तीसरे खिलाड़ी हैं।
इससे पहले बायर्न म्यूनिख के डिफेंडर निकलास सुले और शाल्के का एक खिलाड़ी भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया।
एपी सुधीर मोना
मोना

Facebook


