हेर्था के मिडफील्डर गुएनडोजी कोरोना वायरस पॉजिटिव

हेर्था के मिडफील्डर गुएनडोजी कोरोना वायरस पॉजिटिव

हेर्था के मिडफील्डर गुएनडोजी कोरोना वायरस पॉजिटिव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: October 15, 2020 10:31 am IST

बर्लिन, 15 अक्टूबर (एपी) हेर्था बर्लिन ने कहा है कि उसके मिडफील्डर मातियो गुएनडोजी फ्रांस की अंडर-21 राष्ट्रीय टीम की ओर से दो मैच खेलकर लौटने के बाद कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।

गुएनडोजी ने गुरुवार को लीचटेन्सटीन के खिलाफ 5-0 और सोमवार को स्लोवाकिया के खिलाफ 1-0 की जीत के दौरान फ्रांस की टीम की अगुआई की थी।

हेर्था ने कहा है कि गुएनडोजी का मंगलवार को परीक्षण किया गया और फिर बुधवार को भी। दोनों ही नमूने पॉजिटिव आए हैं।

इसी महीने आर्सेनल से गुएनडोजी के साथ अनुबंध किया गया था। गुएनडोजी अब 10 दिन तक पृथकवास में रहेंगे और इसके कारण शनिवार को बुंदेसलीगा में हेर्था की ओर से स्टुटगार्ट के खिलाफ पदार्पण नहीं कर पाएंगे।

एपी सुधीर पंत

पंत


लेखक के बारे में