ओलंपिक में कोविड-19 टीका लगाने का फर्जी प्रमाणपत्र देने वाला हॉकी कोच बर्खास्त

Ads

ओलंपिक में कोविड-19 टीका लगाने का फर्जी प्रमाणपत्र देने वाला हॉकी कोच बर्खास्त

  •  
  • Publish Date - April 16, 2026 / 10:37 AM IST,
    Updated On - April 16, 2026 / 10:37 AM IST

ज्यूरिख, 16 अप्रैल (एपी) कोविड-19 का फर्जी प्रमाणपत्र देकर चीन में 2022 में खेले गए शीतकालीन ओलंपिक में भाग लेने वाले स्विट्जरलैंड की हॉकी टीम के कोच को बर्खास्त कर दिया गया है।

स्विट्जरलैंड की टीम के मुख्य कोच पैट्रिक फिशर ने स्वीकार किया था कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके स्विट्जरलैंड की पुरुष टीम के साथ बीजिंग की यात्रा करके ‘इस मामले में एक गंभीर गलती की थी’।

स्विस आइस हॉकी महासंघ ने शुरू में उनका समर्थन करते हुए कहा था कि मामला खत्म हो गया है क्योंकि उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली थी। लेकिन बुधवार को उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।

महासंघ के अध्यक्ष उर्स केसलर ने बयान में कहा, ‘‘यह मामला कानूनी रूप से बंद हो चुका है लेकिन इसने मूल्यों और विश्वास को लेकर सार्वजनिक बहस छेड़ दी है, जिसे महासंघ बहुत गंभीरता से लेता है।’’

एपी

पंत

पंत