होल्गर रूने ने जोकोविय को हराया

Ads

होल्गर रूने ने जोकोविय को हराया

  •  
  • Publish Date - May 17, 2023 / 09:51 PM IST,
    Updated On - May 17, 2023 / 09:51 PM IST

रोम, 17 मई (एपी) डेनमार्क के होल्गर रूने ने बुधवार को यहां नोवाक जोकोविच को तीन सेट तक चले कड़े मुकाबले में हराकर इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई।

डेनमार्क के 26 साल के खिलाड़ी होल्गर रूने ने 22 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता सर्बिया के जोकोविच को 6-2, 4-6, 6-2 से हराया।

मुकाबले के दौरान जोकोविच शुरुआत में शारीरिक रूप से काफी अच्छी स्थिति में नहीं दिखे। दूसरे सेट में 2-1 की बढ़त के दौरान उनका ट्रेनर भी कोर्ट पर आया और उन्हें दवाई दी।

छह बार के चैंपियन जोकोविच ने मुकाबले के दौरान होल्गर रूने की 15 के मुकाबले 35 सहज गलतियां की। इनमें से 22 गलतियां उन्होंने फोरहैंड पर की।

होल्गर रूने सेमीफाइनल में कास्पर रूड और फ्रांसिस्को सेरुनडोलो के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

एपी सुधीर मोना

मोना