हुलेनकोर्ट (बेल्जियम), छह जुलाई (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हुलेनकोर्ट विमेंस ओपन में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि दीक्षा डागर संयुक्त सातवें स्थान पर रहीं।
अदिति ने रविवार को अंतिम दौर में दो-अंडर 70 का कार्ड खेला। उनका कुल स्कोर नौ-अंडर 279 रहा। वह स्पेन की विजेता कैरोलिना लोपेज चाकारा से तीन शॉट पीछे रहीं।
चाकारा ने अंतिम दौर में चार-अंडर 68 का कार्ड खेलते हुए कुल 12-अंडर 276 के स्कोर के साथ खिताब अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया की केल्सी बेनेट (एक-ओवर 73) कुल नौ-अंडर के स्कोर के साथ उपविजेता रहीं।
अदिति और दीक्षा ने अंतिम दौर की शुरुआत संयुक्त तीसरे स्थान से की थी। तब दोनों का स्कोर पांच-अंडर था और वे बेनेट से पांच स्ट्रोक पीछे थे।
दीक्षा अंतिम दौर में संघर्ष करती नजर आईं और तीन-ओवर 75 का कार्ड खेलकर कुल दो-अंडर 286 के स्कोर के साथ संयुक्त सातवें स्थान पर खिसक गईं।
प्रणवी उर्स ने दिन के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक करते हुए छह-अंडर 66 का बेहतरीन कार्ड खेला। वह पार 288 के स्कोर के साथ संयुक्त 18वें स्थान पर रही।
युवा गोल्फर अवनि प्रशांत (एक-अंडर 71) छह-ओवर 294 के स्कोर के साथ संयुक्त 42वें स्थान पर रही।
भाषा आनन्द मोना
मोना